रुद्रपुर। असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद रुद्रपुर में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा, जहां आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिष्ठान वितरण के साथ इस विजय का जश्न मनाया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि असम, पुडुचेरी और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।
विधायक ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जीत वहां की जनता की अराजकता और गुंडाराज के खिलाफ आवाज है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई थी, जिसे अब भाजपा सरकार सुधारने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बंगाल में शांति, विकास और सुशासन स्थापित होगा।
रुद्रपुर में भी इस जीत की झलक अलग अंदाज में देखने को मिली, जहां बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी का स्वाद भी जश्न का हिस्सा बना। विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी साझा की और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालिनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज, के.के. दास, हिमांशु शुक्ला, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, गीता भारद्वाज, संदीप राव, गणेश सरकार, सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी, संजय हलदार, इंद्रपाल चौधरी, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, एसपी यादव, मनोज मदान, रेनू जुनेजा, एमपी मौर्य, वेद ठुकराल, विपुल गैन, केपी राठी, सुनील सिंह, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, अरुण दीक्षित, हरीश मित्तल, डीके गंगवार, कैलाश राठौर, राजेश कामरा, नरेश उप्रेती, राज कोली, पियूष भाटिया, विकास सागर, वीरेंद्र तिवारी, दीपक दिवाकर, मयंक कक्कड़, डंपी चोपड़ा, रवि दिवाकर, आदेश भारद्वाज, मनोज कर, भीमसेन गुप्ता, विष्णु सिंह, तोसीन खान, परवेज खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह है तथा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और रुद्रपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

