संजय नगर खेड़ा में 11 मई को लगेगा “महापौर जनता के द्वार” कार्यक्रमविभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं का होगा समाधान

Spread the love


नगर निगम रुद्रपुर द्वारा वार्ड नंबर 11 संजय नगर खेड़ा स्थित माँ बसंती मैदान में 11 मई 2026 को “महापौर जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मा० महापौर की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


नगर आयुक्त शिप्रा जोशी-पाण्डेय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम में तहसील प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान तथा सीएससी ई-गवर्नेंस सहित कई विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित प्रातः 10 बजे माँ बसंती मैदान में उपस्थित रहने को कहा गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं की जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय लोगों को विभागों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर बैठने, जलपान तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं नजूल अनुभाग से संबंधित विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि भूमि और पट्टों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के जनसंपर्क कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलती है।


Spread the love