रविंद्र नगर में अखण्ड नाम संकीर्तन की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में विधायक शिव अरोड़ा ने लिया भाग

Spread the love


रुद्रपुर Shiv Arora पूर्ण भक्ति भाव के साथ रविंद्र नगर वार्ड-37 में आयोजित भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। यह कलश यात्रा क्षेत्र में रविवार से प्रारंभ होने जा रहे अखण्ड नाम संकीर्तन से पूर्व निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


कलश यात्रा रविंद्र नगर क्षेत्र से प्रारंभ होकर झील परिसर तक पहुंची। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश रखकर धार्मिक भजनों और राधा-कृष्ण के नाम संकीर्तन के साथ पैदल यात्रा करती नजर आईं। विधायक शिव अरोड़ा भी श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक गीतों पर झूमते और भक्ति में लीन दिखाई दिए।
क्षेत्रवासियों के अनुसार रविंद्र नगर में पिछले कई वर्षों से अखण्ड नाम संकीर्तन की विशेष आस्था और मान्यता रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बंगाली समुदाय सहित विभिन्न समाजों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि अखण्ड नाम संकीर्तन बंगाली समुदाय का अत्यंत पवित्र धार्मिक आयोजन है, जिसमें परिवार सहित लोग शामिल होकर सेवा भाव से अपनी भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में पार्षद विष्णु सिंह, विपुल गाईन, चंदन, विवेक, कार्तिक, सुकुमार वैध, सर्वजीत, अमिताभ मलिक, संजय हलदार, देव बाला, अश्वनी, गोपाल सरकार, हीरा मंडल, अमित वैध, चंदन नारायण, अर्जुन, विशाल शील, सत्यजीत, अजीत विश्वास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love