रविन्द्रनगर। राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा द्वारा नेताजी सुभाष पार्क में आयोजित 18वें श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का शुक्रवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन प्रातःकाल भारी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा आयोजन स्थल नेताजी सुभाष पार्क से प्रारम्भ होकर किच्छा बाईपास रोड स्थित लेक पैराडाईज झील तक पहुंची। वहां महिलाओं ने विधिवत जल भरकर कलश धारण किया और बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए तथा भजन-कीर्तन गाते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंचीं। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
आयोजन समिति के अनुसार आज सायं 8 बजे अधिवास कार्यक्रम आयोजित होगा। 10 मई से प्रातः 6 बजे अखण्ड महानाम संकीर्तन प्रारम्भ होगा, जबकि दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 13 मई तक चलेगा।
महानाम संकीर्तन में देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। इनमें जय राधे सम्प्रदाय कोलकाता, ओम शांति सम्प्रदाय दिनेशपुर, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय उड़ीसा, राधा रमन सम्प्रदाय दिल्ली, श्यामा सम्प्रदाय जगतपुरा तथा राधारानी सम्प्रदाय कीर्तन मंडलियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 11 और 12 मई को अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं भंडारा निरंतर जारी रहेगा, जबकि 13 मई को तुलसी पूजा एवं समापन कार्यक्रम के साथ आयोजन संपन्न होगा।
भव्य कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव नन्दी, बृजेन मंडल, रमेन विश्वास, तरूण मंडल, राजू कुमार, रवि सरकार सहित आयोजन समिति के हीरा मंडल, विपुल गाईन, चन्दन देवनाथ, सुकुमार वैद्य, सरजीत मंडल, अभिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, विवेक महलदार, कार्तिक मंडल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी, उर्मिला, मंजू, सरस्वती, मधू, पायल, अंजली, पुष्पा, राधा, गायत्री, संजना, पार्वती और संगीता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना

