चंपावत घटना को लेकर यूकेडी का हल्ला बोल, हल्द्वानी में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love


हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल इकाई द्वारा शुक्रवार को बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंपावत में हुई दुखद और चर्चित आपराधिक घटना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


कार्यक्रम का नेतृत्व यूकेडी जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने में विफल दिखाई दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की जांच किसी कार्यरत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
यूकेडी नेताओं ने यह भी मांग उठाई कि इस आपराधिक कृत्य में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़िता व उसके परिवार को सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब जवाब चाहती है।
प्रदर्शन में केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, एडवोकेट खीम सिंह बोरा, वरिष्ठ यूकेडी नेता भुवन जोशी, विधि प्रभारी मोहन कांडपाल, पूर्व शिक्षक मदन मेर, बालम सिंह जीना, कोटाबाग विकासखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह मेहता, विनोद मर्तोलिया, गौरव जोशी, नीरज बिष्ट, कुलदीप सिंह बोरा, रवि कन्याल तथा सुजल पंवार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का संचालन बची सिंह बिष्ट ने किया जबकि अध्यक्षता प्रताप चौहान ने


Spread the love