Hindustan Global Times,आदर्श शिवाजी नगर रुड़की के तत्वाधान में आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा पंचम दिवस की राम लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर प्रणव चैंपियन

Spread the love

रामलीला मंच का पांचवा दिन मां सीता की प्यास बुझाने के लिए लक्ष्मण द्वारा तीर चलाते ही इन्द्र देव प्रसन्न बारिश से मौसम हुआ सुहावना
रुड़की दिनांक 01.11.2023 आदर्श शिवाजी नगर रुड़की के तत्वाधान में आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा पंचम दिवस की राम लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर प्रणव चैंपियन व उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे और रामलीला के पदाधिकारी जय सिंह नेगी, चंद्र सिंह चौहान, सतीश कुकरेती, त्रिलोक सिंह रावत, सतीश गोसाई, राजेंद्र सिंह रावत ,बलवंत सिंह रावत, मेजर विकास सिंह कंडारी, गोदाम्वरी देवी महिला मंडली, गुड्डी रावत महिला मंडली डी बी, उषा चौहान महिला मंडली ए बी संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पंचम दिवस की राम लीला के मुख्य आकर्पकों मैं प्रभु राम के वन गमन से आहत व उनके वियोग में दशरथ का व्यथित होकर व रो-रो कर अति सांस लेने की लीला ने दर्शकों को झंझकोर कर रख दिया। वन गगन में राम की मुलाकात केवट से होती है जो कि उन्हें तरणी के पार करवाने से पहले उनसे केवट के द्वारा उनके पांव को धोने की प्रार्थना करते हैं पांव धोने के पश्चात प्रभु राम नदी का गुणगान इस प्रकार करते हैं
`नमो गंगे तरगे आस हमारी,
सदा जय हो सदा जय हो तुम्हारी“

नदी पार करने के पश्चात राम लक्ष्मण व सीता माता जंगलों में भटकते भटकते एक स्थान पर विश्राम करते हैं इस दौरान सीता माता को गर्मी से बहुत प्यास लगती है और वह व्याकुल होकर कहती है ।
लगी है धूप से गर्मी लगी है प्यास अति भारी
सीता की व्याकुलता को देखते हुए राम भ्राता लक्ष्मण को जल लेने भेजते हैं जल का कहीं अता पता न चलने पर लक्ष्मण को धित होकर कहता है

चढ़ा है बाण धनुवा पर हे जल कहां छुपा है तू। निकल हे जल की धारा यह मेरा वार आता है
जैसे ही लक्ष्मण ने तीर चलाया उसी के साथ तेज हवा के साथ झमाझम पानी बरसा और सब की तृप्णा पूरी हो गयी । उधर अयोध्या से इत भेज कर भरत शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलावा भेजना भरत शत्रुघ्न अयोध्या पहुंचने के साथ ही पंचम दिवस रामलीला का समापन होता है इस अवसर पर पदाधिकारी व कलाकार जगमोहन सिंह रावत, गौर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह तोमर , शिशुपाल सिंह बिष्ट,राजेंद्र सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह नेगी, रोहित रावत, जय सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत, संतोषी राणा, शिव प्रसाद बिंजोला, बालम सिंह नेगी, भारत सिंह रावत, दरवान सिंह बुटोला, बच्चीराम कुंडलियाल, ज्ञान सिंह बिष्ट, विजय सिंह पवार,परमेश्वर प्रसाद लाखेड़ा, महावीर प्रसाद डोभाल, श्याम सिंह पवार, योगम्बर सिंह रौथान, सतीश कुकरेती, कुंदन सिंह नेगी, जयवीर सिंह रावत, उमराव सिंह पटवाल, सतीश नेगी, बलवंत सिंह भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह पवार, अब्बल सिंह , आनंद सिंह बर्थवाल, धन सिंह खत्री, पंचम सिंह बिष्ट,ऋतिक नेगी बादल लाखेड़ा, अभिनव, शुभम लाखेड़ा, आदि पुंडी, दिव्यांशु, श्रीमती शाकुम्बरी चौहान , रितु लाखेड़ा, रिया बिष्ट, लव्वी रावत ,अंजलि रावत, साक्षी डबराल, आराधना, विश्वंबरी देवी, गायत्री देवी रामेश्वरी पवार, वीरा गोसाई, संगीता रावत आदि राम भक्त उपस्थित थे


Spread the love