सुशील उनियाल, केंद्रीय महासचिव (युवा प्रकोष्ठ), उत्तराखंड क्रांति दल का बयान

Spread the love


युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने पर सुशील उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है। यूकेडी मिशन 2027 के तहत युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि नीति निर्धारक और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार कर रही है। गांव से लेकर शहर तक युवाओं को संगठन में जिम्मेदारियां देकर नई राजनीतिक सोच को आगे बढ़ाया जाएगा।
2. राज्य आंदोलन के मूल मुद्दों पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन  भौगोलिक के  साथ साथ रोजगार, पलायन रोकने, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों पर अधिकार की लड़ाई थी। दुर्भाग्य से वर्षों बाद भी कई मूल मुद्दे अधूरे हैं। यूकेडी इन जनभावनाओं को फिर से जन-जन तक पहुंचाकर राज्य आंदोलन की मूल भावना को मजबूत करेगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


3. मिशन 2027 और हाईटेक कार्यालय पर सुशील उनियाल ने कहा कि रुद्रपुर में स्थापित हाईटेक कार्यालय संगठन की नई कार्यशैली का प्रतीक है। यह कार्यालय युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए संवाद का केंद्र बनेगा। आधुनिक मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से यूकेडी मिशन 2027 को मजबूती प्रदान करेगी और उत्तराखंड के हितों की आवाज को हर घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कार्यालय का उद्घाटन पर रुद्रपुर उत्तराखंड मे स्वाभिमान और क्षेत्रीय राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत है।


रुद्रपुर में यूकेडी के हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन, मिशन 2027 का हुआ आगाज
रुद्रपुर की जैन कॉलोनी में उत्तराखंड क्रांति दल के नए हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महासचिव सुशील उनियाल द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान “जय पहाड़, जय पहाड़ी” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंद सिंह असगोला, दीपक चराया, दीपक ढोडियाल, रोशन बिष्ट, मुकुल सिंह रावत, कमलेश असगोला, राजू बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, योगेश जोशी, मुकेश भट्ट, जय नेगी, गौरव राजभर, मनोज मेहता, मनीष राणा, उमंग मेहता, नीरज कोश्यारी, पूजा रावत, उदित बिष्ट, मोहित सिंह अधिकारी, मुकेश भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, रिजवान सैफी, मनोज सिंह, गौरव, अर्जुन कुमार, पवन दत्त, अनिल सिंह बोरा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, बबीता बोरा, बिसना देवी एवं पुष्पा जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सक्रिय भूमिका देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
मिशन 2027 के अंतर्गत उत्तराखंड क्रांति दल युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने, राज्य आंदोलन के मूल मुद्दों को जनचर्चा में पुनः स्थापित करने तथा उत्तराखंड की क्षेत्रीय पहचान और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने की रणनीति पर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love