रुद्रपुर में मंगलवार को नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में भूमि, मार्ग, मनरेगा भुगतान, सिंचाई गूल और गैस आपूर्ति से जुड़ी कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए तय समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
तहसील दिवस में कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर में अराजक तत्वों द्वारा नशा करने, मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत पर डीएम ने रात 9 बजे के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के गेट बंद करने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा अधिक बिजली बिल, मनरेगा भुगतान, घरेलू गैस सिलेंडर और चकमार्ग निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में तहसील दिवस में दिवेश शाशनी, पंकज उपाध्याय, डॉ. उत्तम सिंह नेगी, मनीष बिष्ट, हिमांशु जोशी, सुशील मोहन डोभाल, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. आशुतोष जोशी, विपिन कुमार, हरेन्द्र मिश्रा, बीएस डांगी, आनंद सिंह नेगी, सुशील कुमार, गजेन्द्र सिंह, उमाकांत चतुर्वेदी, सुनील जोशी, अमित भारती, अमन अनिरुद्ध, व्योमा जैन, नंदनी तोमर तथा जानकी कार्की मौजूद रहे।
