सोशल मीडिया पर पार्टी के एक सदस्य का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रदर्शन में आने वाले लोगों से डंडे और पेपर स्प्रे लाने की बात करता दिखाई दे रहा है.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
वीडियो वायरल
वीडियो में पार्टी सदस्य हर्षित कथित तौर पर लोगों को उकसाते हुए कहता है कि “भारत को नेपाल बना देंगे.” उसका इशारा नेपाल में हुए उन हिंसक प्रदर्शनों की ओर माना जा रहा है, जिनमें कई लोगों की जान गई थी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हो रही है.
You Might Be Interested In
- Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें
- ये 4 सेक्स पोजीशन… जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट
- कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी
6 जून को भारत लौटेंगे अभिजीत दिपके
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे और दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. पार्टी की मांग है कि NEET पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. 3 जून को दिल्ली में हुई पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “हम इस व्यवस्था से कम से कम जवाबदेही चाहते हैं, जहां कई स्तरों पर गड़बड़ियां सामने आई हैं.”
क्या है पूरा मामला?
विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब CJP शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर में समर्थन जुटा रही है. पार्टी का कहना है कि वह NEET, CBSE और अन्य भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करवाना चाहती है. हालांकि पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से होगा. उन्होंने समर्थकों से कानून का पालन करने और शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पार्टी का दावा है कि जंतर-मंतर पर कार्यक्रम के लिए आधिकारिक अनुमति लेने की प्रक्रिया भी चल रही है.
CJP ने बनाए तीन नए प्रवक्ता
6 जून के प्रदर्शन से पहले Cockroach Janata Party ने तीन नए प्रवक्ताओं की घोषणा की है. सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका अब पार्टी की ओर से मीडिया और जनता के सामने अपनी बात रखेंगे.पार्टी का कहना है कि ये तीनों आंदोलन और उसकी मांगों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे.
महिला प्रवक्ता क्यों नहीं?
जब अभिजीत दिपके से पूछा गया कि पार्टी में कोई महिला प्रवक्ता क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा, “हमने अपनी महिला टीम सदस्यों को प्रवक्ता बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें लगातार ऑनलाइन हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उन्होंने सामने आने के बजाय पर्दे के पीछे रहकर काम करना बेहतर समझा. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ऐसी युवा महिलाओं का स्वागत करती है जो इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहती हैं और प्रवक्ता की भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहती हैं.।
