कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। सेना और सरकार के बीच एक पवित्र रिश्ता होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने यह रिश्ता भी अग्निवीर जैसी योजना लाकर खराब कर दिया है।

Spread the love

गुरुवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक स्वाभिमान सभा को राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधित किया। मौसम खराब होने की वजह से राहुल पौड़ी नहीं आ सके। इसके लिए उन्होंने खेद जताया और वर्चुअल संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश सेवा के लिए अपना भविष्य दिया और यह उनकी देशभक्ति को दिखाता है, लेकिन अग्निपथ योजना में केवल चार साल की सेवा से सरकार ने दिखा दिया कि वह किस तरह का रिश्ता निभाना चाहती।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

उत्तराखंड के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं सभी के डीएनए में देशभक्ति की आग है। सेना का जवान अपना खून, बलिदान देने को तैयार रहता है। इसके बदले सरकार जवानों के भविष्य के लिए कुछ नहीं करना चाहती और युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर का कारण उद्योगपति हैं।

‘आर्थिक तूफान आएगा’

राहुल गांधी ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध से हार्मूज बंद हो गया। इससे 20 फीसदी तेल फंस गया। राहुल ने कहा कि उन्होंने पहले ही आगाह किया था कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। उद्योगपतियों के दबाव में देश हित को छोड़कर ट्रंप के आदेश पर फैसले लिए गए। हालात यह है कि देश वह निर्णय ले रहा है जिसे ट्रंप लागू करना चाहते हैं।

सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही

राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। अदाणी पर केस हुआ, लेकिन अमेरिका के साथ समझौता होते ही यह खत्म भी हो गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह सेना और किसानों के साथ हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की पूरी लड़ाई लड़ेंगे।

अंकिता के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात

राहुल गांधी ने वीडियो कॉल के माध्यम से अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी से बातचीत की। इस दौरान अंकिता के परिजन एक बार फिर भावुक हो गए। परिजनों ने मुलाकात की भी बात कही, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह कभी भी मिल सकते हैं। इस दौरान परिजनों से अन्य बातचीत भी राहुल ने की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आश्वासन दिया कि वह जब मिलना चाहेंगे उन्हें मिलाया जाएगा।


Spread the love