20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनने पर रामपाल सिंह को बधाइयों की बौछार

Spread the love


रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार की 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय) के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके आवास एवं कार्यालय पर दिनभर सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक तथा खेल संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर रामपाल सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किए, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कई स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
रामपाल सिंह की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। फेसबुक, व्हाट्सएप सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हजारों समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई संदेश साझा किए। दिनभर उनकी नियुक्ति से संबंधित पोस्ट, तस्वीरें और शुभकामना संदेश वायरल होते रहे, जिससे वे सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहे।
समर्थकों का कहना है कि रामपाल सिंह लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनसंपर्क, संगठनात्मक अनुभव और जनहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें मिली यह जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर रामपाल सिंह ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह दायित्व शीर्ष नेतृत्व के विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शुभकामनाएं देने पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यही विश्वास उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान नरेश सागर, रामस्वरूप भारती, छोटेलाल गुरुजी, दीप सिंह, ए.पी. आजाद, चंद्रपाल सिंह, गंगा सिंह, ब्रजपाल पाल सिंह, केवल कृष्ण भारती, अनिल चौहान, राकेश सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, मोहन तिवारी, हिम्मत राम कोली, विजय बाजपेई, विनय विश्वास, प्रमोद शर्मा, वेद प्रकाश मौर्य, कृष्णपाल गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, नारायण जोशी, पवन शर्मा, कुंवर पाल, मोहम्मद हसन खान, बबलू दिवाकर, हिमांशु नरूला, कपिल दत्ता, विद्या सिंह, मुकेश कुशवाहा, राकेश यादव, भरत लाल, आशीष मित्तल, संजीव अरोरा, विनय बठला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।


Spread the love