ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं

Spread the love


रुद्रपुर, 05 जून 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की जांच की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को वेयर हाउस की निगरानी व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस के ललित बिष्ट तथा आम आदमी पार्टी की किरन पांडे प्रमुख रूप से शामिल


Spread the love