रुद्रपुर, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अधिकारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट तथा गौरव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण पृथ्वी का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधे हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, जल संरक्षण में सहायक होते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी हरेला पर्व और वर्षाकाल के दौरान जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर तक संचालित होगा। अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम के अधिकारी सुनील जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, तहसीलदार निदेश कुटौला सहित कलेक्ट्रेट के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ
