किच्छा क्षेत्र की छह सड़क दुर्घटनाओं की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिए आदेश

Spread the love

रुद्रपुर, 06 जून 2026। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने किच्छा क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के दौरान हुई छह गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच की जिम्मेदारी उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा गौरव पाण्डेय को सौंपी गई है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी दुर्घटनाओं के कारणों, परिस्थितियों तथा संबंधित पहलुओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


जिन मामलों की जांच की जा रही है उनमें सिरौलीकला, लालपुर, पुलभट्टा, रिलायंस पेट्रोल पंप क्षेत्र और खालसा ढाबा के निकट हुई दुर्घटनाएं शामिल हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हुई, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में वाहनों की भूमिका, चालक की लापरवाही तथा अन्य संभावित कारणों का परीक्षण किया जाएगा।
एसडीएम किच्छा गौरव पाण्डेय ने बताया कि इन प्रकरणों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी, साक्ष्य या दस्तावेज हों अथवा वह अपना पक्ष रखना चाहता हो तो वह 30 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच उनके कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज करा सकता है। उन्होंने आमजन से जांच में सहयोग करने की अपील की है ताकि दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


Spread the love