विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुग्राम स्थित henkel.in� द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए “ग्रीन थीम” पर चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने हेतु डेस्क प्लांट वितरित किए गए। पर्यावरणविद् अजीत सिंह ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनभागीदारी आधारित विकास की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में भूपेश सिंह और शरथ शंकर ने पर्यावरणीय पहलों को निरंतर समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई। कंपनी ने पर्यावरण अभियान के लिए 500 पौधे उपलब्ध कराने तथा गुरुग्राम में वर्टिकल गार्डन विकसित करने की योजना की भी घोषणा की। सभी कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरणीय स्थिरता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने सामूहिक प्रयासों से हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
गुरुग्राम, 5 जून 2026, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हेन्कल एडहेसिव टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा आने वाली पीढ़ियों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
हेन्कल विश्व स्तर पर एडहेसिव्स, सीलेंट्स एवं फंक्शनल कोटिंग्स के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। कंपनी का उद्देश्य “Pioneers at Heart for the Good of Generations” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसके अंतर्गत व्यवसायिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व दिया जाता है। भारत में भी हेन्कल निरंतर विभिन्न CSR एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में लगभग 20 कर्मचारियों ने प्रत्यक्ष रूप से तथा 70 कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के 8 बच्चों ने “ग्रीन थीम” पर आधारित पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को ड्राइंग किट तथा कर्मचारियों को डेस्क प्लांट भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सहभागिता को प्रोत्साहन मिल सके।
इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री अजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा जनभागीदारी आधारित सतत विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भूपेश सिंह एवं श्री शरथ शंकर ने कहा कि हेन्कल पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जन-जागरूकता अभियानों और समाजहितैषी पहलों को निरंतर सहयोग देता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनकर पृथ्वी को सुरक्षित और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही हेन्कल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने सहयोग को और सशक्त बनाने की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा पर्यावरणविद् श्री अजीत कुमार सिंह के अभियान हेतु 500 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका रोपण विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
हेन्कल ने गुरुग्राम शहर के सौंदर्यीकरण एवं हरित विकास में योगदान देने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर वर्टिकल गार्डन (Vertical Garden) विकसित करने की भी योजना साझा की। यह पहल न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि वायु गुणवत्ता सुधारने और नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि सभी कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन और कार्य व्यवहार में ऐसे निर्णयों को प्राथमिकता देंगे जो पर्यावरणीय स्थिरता (Sustainability) के अनुरूप हों। यह संकल्प केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं और सामूहिक सहभागिता से ही सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।नरेंद्र रावत,हेन्कल एडहेसिव टेक्नोलॉजीज इंडिया प्रा. लि., गुरुग्राम
मोबाइल;- 8392937240
