खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Spread the love

खटीमा, 06 जून 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अपने दो दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


इस दौरान मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता स्थित चौहान अकादमी के ताइक्वांडो एवं कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनसे संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जनसुनवाई और सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद Almora के लिए रवाना हो गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष Ajay Maurya, विधायक Shiv Arora, मेयर Deepak Bali, नगर पालिका अध्यक्ष Ramesh Chandra Joshi, नानकमत्ता के Prem Singh Tourna, दर्जा मंत्री Hemant Dwivedi, Farzana Begum, Mohini Pokharia, पूर्व विधायक Dr. Prem Singh Rana, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष Satish Bhatt, महामंत्री Ramesh Joshi, Vivek Saxena, Amit Kumar Pandey, Randeep Pokharia, Naveen Pandey, Bhawani Bhandari, जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadauria, Manish Kumar, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati, अपर जिलाधिकारी Pankaj Upadhyay, Kaustubh Mishra, उप जिलाधिकारी Gaurav Pandey सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित


Spread the love