राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल अग्निकांड मामले में उत्तराखंड निवासी शेफ़ केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शेफ की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है.

Spread the love

इस मामले में सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पूरी रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि बीते बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में बिना अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित किये जा रहे एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. इनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

होटल में कैसे चली गई लोगों की जान
मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए. कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे. घटना के समय इमारत में कई लोग सो रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि इमारत में प्रवेश और निकास का केवल एक ही द्वार था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य द्वार सेंसर से संचालित होता था. इन सभी कारकों से मिलकर इमारत एक तरह से मौत का जाल बन गई थी.

21 लोगों की हो गई थी मौत
अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 58 लोगों को होटल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों में 9 भारतीय शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायल गंभीर हालत में हैं. यह हाल के वर्षों में शहर की आग लगने की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है.


Spread the love