उत्तरकाशी। डोडीताल की ट्रेकिंग पर आए दिल्ली निवासी 42 वर्षीय पर्यटक सौमिक विश्वास की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसके साथी उसके शव को डोडीताल क्षेत्र से नीचे लेकर आए, जिसके शव को लेकर स्वजन दिल्ली लौट गए हैं।

Spread the love

बाड़ाहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूड़ी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली निवासी सौमिक विश्वास(42) पुत्र निरंजन कुमार विश्वास निवासी हाउस नंबर 629 विकास कुस्त सेवा समिति ताहिरपुर झीलमिल ईस्ट दिल्ली सहित कुल 11 पर्यटक बीते 4 जून को डोडीताल ट्रेक पर रवाना आए थे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

डोडीताल में रात के दौरान सौमिक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्होंने संभावना जताई कि हार्ट अटैक के चलते ही सौमिक की मौत हुई। बताया कि इस दल में कुल 11 पर्यटकों में 7 पुरूष व 4 महिला पर्यटक थे, जिन्होंने ट्रेकिंग के लिए अनुमति ली हुई थी।


Spread the love