हल्द्वानी। उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।

Spread the love

अब रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के निकट क्षेत्र को हाई कोर्ट परिसर के लिए संभावित स्थान के रूप में देखा जा रहा है।

इसके लिए शासन और जिला प्रशासन स्तर पर विभिन्न पहलुओं पर मंथन और शुरुआती प्रक्रियाएं चल रही हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

अभी नहीं लिया अंतिम निर्णय

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित स्थल की उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, यातायात व्यवस्था, पर्यावरणीय प्रभाव और अन्य प्रशासनिक आवश्यकताओं का परीक्षण किया जा रहा है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और विभिन्न तकनीकी व कानूनी पहलुओं की जांच जारी है।

कोर्ट से जुड़ी समिति भी जांच को पहुंच चुकी है। जबकि इससे पहले भी हाई कोर्ट को गौलापार क्षेत्र में स्थापित करने की योजना पर भी गंभीरता से काम किया गया था। उस समय आवश्यक भूमि चिह्नीकरण और अन्य प्रक्रियाएं भी आगे बढ़ी थीं, लेकिन वन भूमि और पर्यावरणीय स्वीकृतियों से जुड़े मुद्दों के कारण परियोजना अटक गई।


Spread the love