उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे टिहरी जनपद के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मां भारती की रक्षा करते हुए भिलंगना ब्लॉक के अंतर्गत मेंडू सिंदवालगांव के युवा अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21 वर्ष) 9 जून 2026 को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हो गए.

Spread the love

युवा जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. शहीद रोहित सिंह की पहली ज्वाइनिंग 28 अप्रैल 2025 को हुई थी और वह सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स यूनिट में तैनात थे.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।

रोहित सिंह अमर रहे

युवा जवान अग्निवीर रोहित सिंह का पार्थिव शरीर देर शाम जैसे ही घनसाली पहुंचा, स्थानीय लोगों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, रोहित तेरा नाम रहेगा”, “रोहित सिंह अमर रहे”, “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ उन पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. देर रात जब रोहित का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो वहां का माहौल अत्यंत गमगीन हो गया. अपने लाडले के पार्थिव शरीर को देखते ही मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. रोहित के असमय निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है.


Spread the love