कर्मचारी नेता एवं राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी तथा दिनेश जोशी के निधन पर हुकुम सिंह कुंवर ने जताया गहरा शोक

Spread the love

Pan Singh Negi


आंदोलनकारी सम्मान परिषद, उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर एवं उक्रांद नेता पूर्व विधायक नैनीताल नारायण सिंह जंतवाल ने कर्मचारी नेता एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
शोक संदेश जारी करते हुए हुकुम सिंह कुंवर एवं उक्रांद नेता नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पान सिंह नेगी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कुंवर ने दिवंगत पान सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Dinesh Joshi


इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं देवभूमि पलायन एवं बेरोजगारी उन्मूलन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी तथा विनोद जोशी के छोटे भाई दिनेश जोशी के लंबी बीमारी के बाद निधन पर भी हुकुम सिंह कुंवरएवं  नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। दिनेश जोशी का अंतिम संस्कार आज रानीबाग में किया गया।
हुकुम सिंह कुंवर एवं उक्रांद नेता नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि दोनों दिवंगतों का समाज और राज्य के प्रति योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त राज्य आंदोलनकारियों की ओर से पान सिंह नेगी एवं दिनेश जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दोनों पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spread the love