हल्द्वानी, 4 जुलाई 2026। रामपुर रोड स्थित नीलमणि बैंक्वेट होटल में शनिवार को महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी की चुनाव बैठक संपन्न हुई। बैठक संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं वैश्य महासभा के अध्यक्ष राम बाबू जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गौरव गुप्ता को महासभा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रवि गुप्ता को महामंत्री (प्रथम) तथा अधिवक्ता विवेक गुप्ता को महामंत्री (द्वितीय) मनोनीत किया गया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
इस अवसर पर संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महाजन वैश्य महासभा का लगभग 20 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि महासभा समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, किशनलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, ए.के. गुप्ता, कमल गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, किंग गुप्ता, अनुज गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता तथा हजारीलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महाजन वैश्य समाज के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक का समापन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास के संकल्प के साथ किया गया।
