एक महिला अपने पति को छोड़ कर दूसरू शादी कर ली. फिर हनीमून पर हरिद्वार पहुंच गई. बिना किसी चिंता के रील बनाने में मस्त थी. उसे लगा थी कि वो कभी भी पुलिस के पकड़ में नहीं आएगी.

Spread the love

मगर जिस इंस्टाग्राम पर वह रील बना रही थी, वहीं से पुलिस ने उसकी लोकेशन को ढूंढ निकली और महिला को पकड़ लिया. अब आप सोच रहे होंगे कि इस रीलबाज दुल्हन ने ऐसा क्या कर दिया कि पुलिस इसके पीछे पड़ गई, तो आपको बता दें, कि ये कोई मामूली दुल्हन नहीं है बल्कि अपराध की दुनिया की रानी है. इस महिला का नाम ज्योति चौधरी है और यह लूटपाट और डकैती का काम करती है. तो चलिए जानते हैं कि एक दुल्हन डकैत कैसे बन गई?

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

5 जून की रात हुई डकैती

यह मामला मेरठ के सरधना-पाली कांवड़ मार्द का है. जहां 12 जून की रात मुजफ्फरनगर के रतपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के सेल्स विभाग में टीम लीडर हैं, अपनी बाइक से लौट रहे थे. तभी सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग स्थित पाली पुल के पास दो बाइकों पर में सवार 4 बदमाशों और एक महिला ने उन्हें रोक लिया. फिर उनका मोबाइल फोन और बाइक लूटकर फरार हो गे. शुरुआती जांच में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन 5 लोगों के शामिल होने पर पुलिस ने डकैती की धाराएं भी जोड़ दीं.

मोहित से कर ली दूसरी शादी

जांच के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया. जब पूछताछ हुई तब दबथुवा निवासी रागिनी डांसर ज्योति चौधरी का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ज्योति के तलास में जुट गई. जांच में पता चला कि ज्योति की शादी पहले बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेपुक जाट निवासी सुनील उर्फ नीटू से हुई थी. फिर वह ज्यादा पैसे कमाने के लिए किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी मोहित नागर व अन्य साथियों के संपर्क में आ गई. इनके साथ ज्योती चोरी तथा लूट जैसी वारदात को अंजाम देने लगी. इसके बाद वह 23 जून को मोहित से दूसरी शादी कर ली.

शादी के बाद दोनों हरिद्वार चले गए, जहां वे एक अतिथि गृह में ठहरे हुए थे. इधर, पुलिस ने आकाश शर्मा लूटकांड में पाली गांव निवासी अंकित शर्मा, उसके भाई भैरव शर्मा तथा सरधना निवासी शनि को गिरप्तार कर लिया. फिर पता चला कि पांचवां आरोपी राहुल, जो शनि का भाई है, पहले से ही एक अन्य मामले में सरूरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

लोकेशन ने बिगाड़ा सारा खेल

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस लागातार ज्योति की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी. वह इंस्टाग्राम पर लगातार विडियो पोस्ट कर रही थी. सोशल मीडिया पर मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस हरिद्वार पहुंची और गिरफ्तार किया.

आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस

पुलिस की माने तो गौरव और अंकित की बहन सीमा 2024 में हनीट्रैप के एक मामले में जेल गई थी. तभी सीमा की दोस्ती ज्योति चौधरी से हुई, जिसके बाद उसका संपर्क गौरव, अंकित और अन्य आरोपियों से बढ़ा. जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति का नाम पहल हनीट्रैप से जुड़े एक मामले में दो सिपाहियों के साथ भी सामने आ चुका है. इसके अलावा उसका नाम गैंगस्टर अमित मिरिंडा से जुड़ा मामलों में भी चर्चा में रहा है. पुलिस फिलहाल उसका पूरा आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.


Spread the love