रुद्रपुर के वेंडिंग जोन व्यापारियों ने भाजपा नेता सुरेश शर्मा का किया भव्य स्वागतसूरज सिंह कश्यप के नेतृत्व में व्यापारियों ने माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं

Spread the love


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के लघु व्यापार संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा को लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा का जिला सहसंयोजक बनाए जाने पर रुद्रपुर के वेंडिंग जोन व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। रूद्रा वेंडिंग जोन में ठेली व्यवसायी उत्थान समिति (पंजीकृत उत्तराखंड) के महासचिव सूरज सिंह कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने सुरेश शर्मा को माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


इस अवसर पर सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लघु व्यापारियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वेंडिंग जोन से जुड़ी समस्याओं को विधायक शिव अरोड़ा और महापौर विकास शर्मा के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शहर में नए वेंडिंग जोन विकसित कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
सूरज सिंह कश्यप ने कहा कि सुरेश शर्मा के जिला सहसंयोजक बनने से लघु व्यापारियों को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और सभी व्यापारी उनके साथ मिलकर व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में आकाश रस्तोगी, गौतम रस्तोगी, सूरज कश्यप, राजपाल, नन्हे सागर, वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, राजू बेस्ट, रवि सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, रमन कुमार कोहली, महेंद्र कुमार अरोड़ा, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह चौसली, राजमल जाट, सोनू रस्तोगी, रामगोपाल रस्तोगी, हिमांशु शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, अनूप शर्मा, सुबोध गुप्ता, विशेष गुप्ता, राजेश गिरी, राम सिंह बिष्ट, करण सिंह बिष्ट, रमेश सिंह बिष्ट, राजू आजाद, गुरमीत सिंह जोगी, महेंद्र कश्यप, ओंकार कश्यप, महेंद्र शर्मा, कैलाश बिष्ट, नरेश कश्यप, कमल विश्वास, अटल विश्वास, दिलीप कुमार, अमित राठौर और रामचंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


Spread the love