हमलों की तीव्रता इतनी भयंकर थी कि चाबहार के कई हिस्सों में पूरी तरह से बिजली गुल (ब्लैकआउट) हो गई और शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर अब्बास में 8 खौफनाक धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हमले से घबराए ईरान ने आनन-फानन में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया, लेकिन अमेरिकी हथियारों के आगे यह नाकाफी साबित हुआ.’एक्सियोस’ (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने चुन-चुनकर ईरान की सैन्य ताकत को निशाना बनाया है. इन हमलों में खास तौर पर ईरान के कोस्टल रडार, एंटी-शिप मिसाइल ठिकानों और एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से मटियामेट कर दिया गया है.
अबू मूसा द्वीप में गूंजे दो भीषण धमाके
ईरानी टीवी के अनुसार, देश के दक्षिण में स्थित अबू मूसा द्वीप में दो भीषण धमाकों की गूंज सुनी गई है. सामरिक नजरिए से इस द्वीप पर हुआ यह हमला ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है. अबू मूसा द्वीप फारस की खाड़ी और रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुहाने पर स्थित है. दुनिया का सबसे ज्यादा कच्चा तेल रोजाना इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है. ईरान इस द्वीप का इस्तेमाल खाड़ी में अपनी सैन्य ताकत का दबदबा दिखाने, व्यापारिक जहाजों की निगरानी करने और अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए एक अभेद्य किले के तौर पर करता रहा है. यहां हमला होना ईरान के समुद्री वर्चस्व और रडार सिस्टम पर सीधा और घातक प्रहार है.
अमेरिका के निशाने पर बुशहर बंदरगाह
अमेरिका ने अपने विनाशकारी प्रहार में ईरान के सबसे अहम बुशहर बंदरगाह को निशाना बनाया है. इस स्ट्राइक ने ईरान की आर्थिक और सैन्य रीढ़ पर सीधा हमला किया है. बुशहर फारस की खाड़ी के तट पर स्थित ईरान का एक प्रमुख व्यापारिक और बेहद संवेदनशील सैन्य इलाका है. यह जगह इसलिए सबसे ज्यादा अहम है क्योंकि यहीं पर ईरान का सबसे महत्वपूर्ण बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र मौजूद है. इसके साथ ही, यहां ईरानी नौसेना का एक बहुत बड़ा मिलिट्री बेस भी स्थित है. अमेरिका द्वारा इस रणनीतिक पोर्ट पर बमबारी करने का स्पष्ट मतलब है कि वह अब ईरान के बुनियादी ढांचे, नौसैनिक ताकत और परमाणु सुविधाओं के करीब पहुंचकर उसे मटियामेट करने के आक्रामक मूड में है.
वेंस बोले-हमारी डील कुछ और थी
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, हमारी मुख्य डील यह थी कि ‘अगर आप जहाजों पर हमला करना बंद कर देंगे, तो हम अपनी नाकेबंदी हटा लेंगे लेकिन अगर आप जहाजों पर हमला करेंगे, तो हम पलटवार करेंगे, और यह पलटवार पहले से कहीं ज़्यादा ज़बरदस्त होगा. हम यही कर रहे हैं.
