2027 में हुकुम सिंह कुंवर की दावेदारी को मिल सकता है नया आयाम, संगठन में बढ़ता कद और मुख्यमंत्री से नजदीकी चर्चा में

उत्तराखंड की राजनीति में हुकुम सिंह कुंवर का राजनीतिक कद पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ा है। राज्य मंत्री का दर्जा, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी और प्रदेशभर में संगठनात्मक सक्रियता ने उन्हें भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी निकटता और पार्टी नेतृत्व का बढ़ता विश्वास भी उनकी राजनीतिक दावेदारी को चर्चा में रखता है। राज्य आंदोलनकारियों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक क्षेत्रों में उनके संपर्क उनकी पहचान का महत्वपूर्ण आधार हैं। 2027 में हल्द्वानी और लोहाघाट दोनों सीटों पर उनकी दावेदारी इसी बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का संकेत है। समर्थकों के बीच उन्हें लोकप्रिय दर्जा राज्य मंत्रियों में अग्रणी माना जाता है। हालांकि लोकप्रियता और टिकट को लेकर अंतिम तस्वीर भाजपा नेतृत्व के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी। अब राजनीतिक गलियारों में सवाल है कि क्या इस बार हुकुम सिंह कुंवर को विधानसभा चुनाव में उतरने का अवसर मिलेगा?

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर