पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अमरनाथ एवं वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत

Spread the love


रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच श्रद्धालुओं ने जिस अटूट आस्था और उत्साह के साथ यात्रा पूरी की, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी और माता रानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।
इस अवसर पर संजय ठुकराल, प्रवेश बब्बर, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, ललित बिष्ट, सुनील चुग, विक्की मुंजाल और बॉबी टुटेजा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा के अनुभव साझा किए और धार्मिक वातावरण में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


Spread the love