रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा सोमवार 27 जुलाई को उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे नगर निगम काशीपुर पहुंचेंगे, जहां “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
इसके बाद मंत्री दोपहर 1:05 बजे जेल रोड स्थित निर्माणाधीन हाईटेक बहुमंजिला पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:35 बजे बाजपुर रोड स्थित गौविषाण होटल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे मंत्री जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। शाम 4 से 5 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद शाम 5 बजे काशीपुर से प्रस्थान कर रात 8 बजे रुड़की स्थित आवास पहुंचेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर की ओर से संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आगवानी, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
