रुद्रपुर। गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन प्रेषित कर गाय को “राष्ट्र माता” घोषित किए जाने की मांग की। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौमाता का विशेष महत्व है। ऐसे में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देकर उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया कि गौवंश भारतीय आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ कृषि, दुग्ध उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गोरक्षा दल ने मांग की कि देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए तथा निराश्रित और बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने से समाज में गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोरक्षा दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विराट आर्य, ममता जीना,विक्की पाठक, रोहित बिष्ट रोहित सिंह शिवम कुमार रणवीर अनुराग निषाद अनिल कुमार रणबीर जतिन भारद्वाज,आदि लोग उपस्थित थे
