नई दिल्ली। जंतर मंतर पर हुए Gez G-छात्रों के आंदोलन के बाद भाजपा तेजी से इस युवा वर्ग को साधने की रणनीति में जुट गई है। खुदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो संदेश देते हुए साफ कर दिया है कि जेन जी से जुड़े युवा वर्ग को उनके तौर-तरीकों में बदलाव करके नहीं बल्कि उनके तरीकों को समर्थन देते हुए उनमें भाजपा संगठन के प्रति विश्वास मजबूत किया जा सकता है।

Spread the love

इसे देखते हुए भाजपा ने अपनी छात्र इकाई-एबीवीपी से जुड़े छात्रों, उनके अभिभावकों के साथ सबसे पहले संवाद किया। संवाद का उद्देश्य ही जेन जी वर्ग की सोच को समझना और उन्हें भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों से अवगत कराना था।

विश्वास मजबूत करने के लिए कई स्तर पर कोशिशें शुरू

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

राष्ट्रीय पदाधिकारी का कहना है कि पार्टी संगठन के प्रति जेन जी में विश्वास मजबूत करने के लिए कई स्तर पर कोशिशें शुरू हो रही हैं। इसमें सबसे पहले सोशल मीडिया के उन माध्यमों पर भी फोकस हो रहा है, जहां जेन जी अधिक समय बिताता है। इसके अलावा एबीवीपी के माध्यम से आने वाले छात्र संघ चुनावों में भी इसका उदाहरण देखने को मिल सकता है। हालांकि यह बदलाव किस तरह से देखने को मिलेगा, इस पर कुछ खुलकर उन्होंने नहीं बताया।

युवा वर्ग को लेकर हुआ बदलाव

भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि, आने वाले दिनों में निश्चित रूप से पार्टी संगठन में और संगठन के कार्य में भी इस युवा वर्ग को लेकर बदलाव नजर आएगा। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन जल्द ही विभिन्न जिलाें में कुछ बड़े आयोजन के साथ-साथ कुछ विशेष प्रकोष्ठ भी बनाने पर विचार कर सकती है।

दिल्ली में पार्टी संगठन में बदलाव के साथ शुरुआत

दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता का कहना है कि दिल्ली में इसकी शुरुआत भी पार्टी संगठन में बदलाव के साथ कर दी गई है। पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष रजत चौधरी को पार्टी ने युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पूर्व डूसू पदाधिकारी गौरव खारी को मंत्री बनाया है तथा उनके साथ रोहित चहल, कृष्ण देव सिंह को मंत्री बनाकर पार्टी नेतृत्व ने जेन जी को लेकर पार्टी का क्या इरादा है, यह स्पष्ट कर दिया है।

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने किया Gen- G सम्मेलन

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद ग्राउंड में रविवार को ‘जेन-जी सम्मेलन’ का आयोजन किया। इसमें लगभग 2500 युवाओं तथा दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद विशेष रूप से रहे। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि युवा देश की आबादी का सबसे जीवंत और संसाधन पूर्ण हिस्सा है, इनकी सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक विकास के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि लगभग 65 करोड़ 18-35 वर्ष युवा हैं इसमें अकेले 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से नीचे है।

उन्होंने कहा कि जब-जब युवाओं ने संघर्ष किया तब-तब पिछड़ा और उपेक्षित वर्ग को शिक्षा-शासन-सत्ता में भागीदारी मिली है। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और कार्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार की स्टार्टअप 2016 में नीति आई थी, इसमें 10 हजार करोड़ का फंड स्थापित किया, 2.30 लाख स्टार्टअप को पिछले 5 वर्ष मे रिकाॅग्नाइज किया। 2017 से 23 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हुआ।

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के परिवर्तनकर्ता हैं। मोदी सरकार में युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकास का भागीदार बनाया है। युवा अपने उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करें और अपनी ऊर्जा दूसरे की राजनीति के लिए ना लगाएं। कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बल्ली, निगम पार्षद गुड्डी रविन्द्र चैधरी, निखिल चपराना, पूर्व निगम पार्षद नीरज गुप्ता, राजपाल पोसवाल, रमेश सिसोदिया, मिन्टू शर्मा, नीतू पुरी, सुनील एडवोकेट, अनुज बिधूड़ी, अमित चैधरी, कुबेर शर्मा, दीपक टक्कर, संजय राठौर, विजेन्द्र भड़ाना, संजय रैक्सवाल, दीपक खानपुरिया आदि रहे।

हर्ष मल्होत्रा ने इस बारे में क्या कहा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहना है कि भाजपा का अधिकांश नेतृत्व छात्र राजनीति से अथवा युवा मोर्चा के माध्यम से उभरा नेतृत्व है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा ने सदा युवा सोच को प्रोत्साहन दिया है, आज हमारी दिल्ली सरकार में मुख्य मंत्री एवं मंत्री छात्र राजनीति के माध्यम से मुख्य धारा में जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।

युवा शक्ति कल भी भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ थी, आज भी है और कल भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल छात्र संगठन, युवा मोर्चा लंबे समय से सदा युवाओं के बीच काम करता रहा है और समय-समय पर वरिष्ठ नेता भी युवाओं से संवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में यह संवाद श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love