बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर है.

Spread the love

वहीं दतिया उपचुनाव में BJP की साख दांव पर लगी है, क्योंकि नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनावी रण में उतारा गया था. हालांकि टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने खूब हंगामा किया था, लेकिन बाद में नरोत्तम में आशुतोष के लिए चुनाव प्रचार किया था. इधर मांजलपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

बांकीपुर से प्रशांत किशोर लड़ रहे हैं चुनाव

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था. यह सीट नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. नितिन नबीन ने राज्यसभा सांसद और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दिया था. इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा पर दांव खेला हुआ है. लेकिन प्रशांत किशोर इस सीट पर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर चुनाव जीत सकते हैं.

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर साल 2010 से ही वोट प्रतिशत में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन भाजपा चुनाव जीतती रही. इस बार प्रशांत किशोर पार्टी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बांकीपुर में सवर्ण वोट बैंक है, जिसमें कायस्थ समाज प्रभावशाली है. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं, जबकि प्रशांत किशोर ब्राह्मण समाज से आते हैं. फिर भी प्रशांत किशोर के चुनाव जीतने के चांस ज्यादा हैं और एग्जिट पोल के नतीजे भी उन्हीं के पक्ष में गए हैं.

दतिया में BJP के आशुतोष तिवारी उम्मीदवार

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां से भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी रण में उतारा है. हालांकि इस सीट से नरोत्तम मिश्रा चुनाव टिकट के दावेदार थे और उन्होंने नामांकन पत्र भी ले लिया था, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया और आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने भाजपा हाईकमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ऐसे में दतिया उपचुनाव के नतीजे भाजपा संगठन और रणनीति की अग्निपरीक्षा है.

मांजलपुर में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी और कांटे की टक्कर होगी. भाजपा विधायक योगेशभाई नारनदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव में यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ. भाजपा ने इस सीट से सतीश पटेल को और कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को चुनावी रण में उतारा है.

खबर अपडेट की जा रही है


Spread the love