संसद में अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राजीव गांधी ईवीएम लाए, जीत मिली तो ठीक, हार मिली तो मशीन पर सवाल

Spread the love


नई दिल्ली। संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी लेकर आए थे और ईवीएम से हुए पहले आम चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इसके बावजूद आज कांग्रेस और उसके नेता ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


अमित शाह ने कहा कि जब चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं, तब ईवीएम पर किसी तरह का सवाल खड़ा नहीं किया जाता। जैसे ही परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आते, चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने इसे राजनीतिक अवसरवाद करार दिया।
गृह मंत्री ने संसद में कहा कि वर्ष 2004 में ईवीएम के जरिए हुए चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई थी और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। भाजपा समर्थक इसे कांग्रेस के विरोधाभासी रुख का प्रमाण बता रहे हैं, जबकि विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाता रहा है।


Spread the love