अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में खटीमा स्टेडियम का परचम
खटीमा स्टेडियम बना अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का चैंपियन
बालिकाओं ने दिखाया खेल कौशल, खटीमा स्टेडियम ने जीती सेपक टाकरा लीग
अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग संपन्न, खटीमा स्टेडियम विजेता
खटीमा में बालिका खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, स्टेडियम ने जीती ट्रॉफी
100 से अधिक बालिकाओं ने दिखाया हुनर, खटीमा स्टेडियम ने मारी बाजी
अस्मिता लीग में खटीमा स्टेडियम का दबदबा, नोजगे पब्लिक स्कूल उपविजेता
खेलों से जुड़ रहीं बेटियां, अस्मिता सेपक टाकरा लीग में दिखा उत्साह
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग हुई संपन्न.
भारत सरकार द्वारा बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 2003 से आरंभ कार्यक्रम अस्मिता के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम,खटीमा में द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग 2026 का आयोजन दिनाँक 02 सितंबर 2026 को किया गया. जिसमें खटीमा शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रा स्पोर्ट्स अकैडमी के चेयरमैन रमेश सिंह चौहान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया किया गया.उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने हेतु उत्साहित किया. प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच नोजगे पब्लिक स्कूल
तथा सरस्वती अकैडमी के मध्य खेला गया जिसमे नोजगे पब्लिक स्कूल ने सरस्वती अकैडमी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया. प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच एस.के पब्लिक स्कूल तथा खटीमा स्टेडियम के मध्य खेला गया जिसमें खटीमा स्टेडियम ने एस.के पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हराया.प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नोजगे पब्लिक स्कूल तथा खटीमा स्टेडियम के बीच खेला गया.जिसमें खटीमा स्टेडियम विजेता तथा नोजगे पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा.तीसरे स्थान में सरस्वती अकैडमी तथा एस.के पब्लिक स्कूल रहे.प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम खटीमा के प्रभारी गोविंद खाती द्वारा विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किया गया है.भविष्य में भी समय समय पर एसे कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किए जाते रहेगे.इस प्रतियोगिता के निर्णायक सावन मेहरोत्रा,श्वेता,गौरव,योगेश पांडेय,तेजस्वी,शिवम,पवन बिष्ट तथा दीपक.उक्त अवसर पर पुरन बोरा,रमेश रौतेला समेत समस्त विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे.
