भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन अलग-अलग फिल्मों की अलग-अलग कहानियां देखने को मिल रही हैं, जहां एक तरफ छोटे बजट की फिल्म सफलता दर्ज कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़े बजट की फिल्में अपनी अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

Spread the love

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति-ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर एक अजूबा साबित हुई है. महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन शनिवार को शानदार छलांग लगाई है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

‘हनुमान अंश’ कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ रही है. वहीं, मिर्जापुर द मूवी भी कमाई के मामले में कहीं कम नहीं है. इन दो फिल्मों के जलवे के आगे यश की टॉक्सिक पूरी तरह से घुटने टेकती नजर आ रही है. आइए देखें, शनिवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल?

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस डे 30

हनुमान अंश‘ ने रिलीज के 30वें दिन एक बार फिर लंबी लगाते हुए ₹16.25 करोड़ की नेट कमाई की. शुक्रवार के मुकाबले इसकी कमाई में 62.5 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है. डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है. पहले दो हफ्तों तक मामूली कमाई करने वाली यह फिल्म ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के दम पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है इसका कुल नेट कलेक्शन ₹99.13 करोड़ तक पहुंच गया है. रविवार को यह आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर अपने बजट के मुकाबले 4900 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज कर इतिहास रचेगी.

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस डे 2

ओटीटी पर धूम मचाने के बाद बड़े पर्दे पर उतरी ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर-थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को उम्मीद से बढ़कर ₹25.75 करोड़ कमाए थे दूसरे दिन शनिवार को इसने 11,256 शोज में ₹32.00 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ स्टारकास्ट

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन जीतेंद्र कुमार जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का दो दिनों का कुल भारत में नेट कलेक्शन ₹57.75 करोड़ हो गया है, जबकि विदेशों में ₹10.25 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹79.55 करोड़ के पार पहुंच चुका है.https://www.instagram.com/reel/Dc26YdNipcx/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=978&rd=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in&rp=%2F#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A1226%2C%22ls%22%3A67.39999999850988%2C%22le%22%3A1185.5%7D

View this post on Instagram

100 करोड़ी बनने में चंद कदमों की दूरी

कालीन भैया, गुड्डू भैया मुन्ना भैया के फैंस सिनेमाघरों में जमकर सीटियों तालियां बजा रहे हैं. हालांकि इसका बजट करीब ₹250 करोड़ है, जिसके चलते हिट होने के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना होगा, लेकिन रविवार को इसके भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है.

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

दूसरी तरफ, सुपरस्टार यश की कमबैक फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्‍स’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बेहाल चल रहा है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारी-भरकम बजट ₹500 करोड़ है, लेकिन नेगेटिव रिव्यूज के कारण इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है.

हालांकि शनिवार को 11वें दिन इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखा गया इसने सभी पांच भाषाओं में 1,829 शोज के साथ ₹2.04 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि शुक्रवार के ₹1.75 करोड़ से थोड़ा बेहतर है, लेकिन फिल्म की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह काफी कमजोर है. 11 दिनों में यह फिल्म भारत में कुल ₹243.09 करोड़ की नेट कमाई कर पाई


Spread the love