पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा महालय श्राद्ध, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन

Spread the love

पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा महालय श्राद्ध, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन
पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा महालय श्राद्ध, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन
नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का विशेष पर्व पितृ पक्ष 26 सितंबर 2026, शनिवार से शुरू होगा। भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध से प्रारंभ होकर यह अवधि 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या और पितृ विसर्जन के साथ संपन्न होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्वजों के निधन की तिथि के अनुसार पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। पूर्णिमा श्राद्ध केवल पूर्णिमा तिथि को दिवंगत हुए पितरों के लिए किया जाता है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
पितृ पक्ष के दौरान तर्पण में जल अर्पित करने, पिंडदान में भोजन अर्पित करने और श्राद्ध में श्रद्धापूर्वक पूर्वजों का स्मरण करने की परंपरा है। 4 अक्टूबर को मातृ नवमी तथा 7 अक्टूबर को द्वादशी-मघा श्राद्ध रहेगा। 10 अक्टूबर को अमावस्या श्राद्ध, अज्ञात तिथि श्राद्ध और पितृ विसर्जन होगा।
धार्मिक परंपरा के अनुसार श्राद्ध कर्म दिन में कुतप काल में करना, जरूरतमंदों को भोजन-वस्त्र दान करना और गाय तथा कौवे को भोजन कराना पुण्यकारी माना जाता है।


Spread the love