रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा 7 अक्टूबर को ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन को मंत्री का विस्तृत दौरा कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सौरभ बहुगुणा सुबह 8 बजे सितारगंज स्थित आवासीय परिसर से कार संख्या UK07 GA 2661 से रवाना होंगे। सुबह 8:15 बजे शक्तिफार्म, सितारगंज पहुंचेंगे। यहां कुछ समय विश्राम के बाद 8:30 बजे शक्तिफार्म से रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे।
मंत्री का सुबह 9:25 बजे रुद्रपुर स्थित सिटी हॉल पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सिटी हॉल, रुद्रपुर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5:30 बजे यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित आवासीय परिसर पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को मंत्री के दौरे के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है। मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
