विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड
सुप्रीम कोर्ट जाने की भी थी तैयारी
मार्च के बाद विपक्षी सांसदों के सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना थी। रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात के लिए शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिला।
देश की राजधानी में मेट्रो से यात्रा करने वालों को सोमवार को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ने वाला है. 12 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों से छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया गया है.
विपक्ष की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत नेताओं के मिलने का अनुरोध किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, मुलाकात और मार्च के अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
पहले भी कई दिनों तक हुआ प्रदर्शन
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को भी प्रदर्शन किया था। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ नेताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई थीं।
9 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी। विपक्ष का कहना है कि SIR की प्रक्रिया को लेकर उसकी चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
मार्च को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर असर पड़ने की संभावना है। कुछ रिपोर्टों में छह मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का दावा किया गया है। यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले दिल्ली मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक एडवाइजरी जरूर देख लें।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए आम जनता को इससे अवगत कराया. 6 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट को बंद करने का फैसला लिया गया है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 6 स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एक्जिट पर पाबंदी लगा दी गई. DMRC की तरफ से यह साफ किया गया कि इन स्टेशन पर प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी. सभी छह स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी. विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी की है. इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.
दिल्ली के इन 6 मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेंगे गेट
DMRC ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सुरक्षा कारणों से सोमवार को छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे।
इनमें शामिल हैं:
– पटेल चौक
– जनपथ
– राजीव चौक
– मंडी हाउस
– केंद्रीय सचिवालय
– बाराखंबा रोड
मेट्रो प्रशासन की तरफ से बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मौदूजा स्थिति की समीक्षा करती रहेगी. हालात बेहतर होने के मुताबिक ही आगे इसे लेकर जानकारी दी जाएगी. मेट्रो से यात्रा करने वालों को सलाह दी गई है कि अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन प्रतिबंधों का ध्यान रखें.
ITO और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन
सिर्फ मेट्रो की यात्रा पर ही असर नहीं पड़ा है बल्कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ITO और आसपास के इलाकों में आने जाने पर प्रतिबंध लगाया है. इन रूट पर डायवर्जन की जानकारी दी है. डीडीयू मार्ग पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए यह व्यवस्था लागू रहेगी. सड़क से यात्रा करने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने कहा है. सभी से मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलने की अपील की है.
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड
