किसानों के लिए उपज की खरीद से लेकर महिलाओं के पोषण तक का ध्यान बजट में रखा गया। अन्नदाता के हिस्से 1,244 करोड़, युवाओं के लिए 278 करोड़, गरीबों की पेंशन व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 220 करोड़ और नारी शक्ति से जुड़ी मदों में 117 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
जी- गरीबों को पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा
गरीबों की कल्याणकारी पेंशन के लिए 93 करोड़ रुपये, निराश्रित विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़ और अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
वाई- युवाओं के लिए शिक्षा और खेल सुविधा का इंतजाम
डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ रुपये, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए पांच करोड़, खेल विश्वविद्यालय के लिए 35 करोड़ और राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रशिक्षण शिविरों के लिए आठ करोड़ रुपये रखे गए हैं। ओपन जिम, खिलाड़ी छात्रवृत्ति, विद्यालयी छात्रवृत्ति और पदक विजेताओं के पुरस्कार सहित चिह्नित मदों के लिए भी प्रविधान किया गया।
ए- अन्नदाता के लिए दिखाया सबसे बड़ा दिल
किसानों से धान-गेहूं की खरीद के लिए अन्नपूर्ति योजना में 1,100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के लिए 70 करोड़, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के लिए 35 करोड़ और सहकारिता किसान कल्याण योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रविधान है। किसान पेंशन, गोसदन और मौनपालन नीति को मिलाकर संबंधित अन्य मदों में 19 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
एन- नारी शक्ति को सशक्त करने की कोशिश
भोजन माताओं के मानदेय के लिए 20 करोड़, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण अभियान के लिए 60 करोड़, विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़ और चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
