चन्द्रमा आज 29 अक्टूबर की रात को वृषभ राशि से निकलकर तुला में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 10 बजकर 7 मिनट पर होगा। 29 अक्टूबर को करवा चौथ भी है ऐसे में रात्रि के समय चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। यह भाव वाणी और धन का कारक माना जाता है। चंद्रमा के गोचर से आपके संचित धन में वृद्धि हो सकती है। आपकी वाणी में मिठास रहेगी जिसके चलते सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग कारोबार करते हैं उनको अच्छी डील मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ इस राशि के जातकों को मिलेगा। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको भी फायदा मिलने के योग हैं।

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

मिथुन राशि

मिथुन वालों चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा इसलिए आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। आपको आय के नए स्रोत भी मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सीनियर्स के द्वारा सराहा जाएगा। कुछ लोग निवेश करने का विचार बना सकते हैं। लंबे समय से जो योजनाएं अटकी हुई थीं, वो 29 अक्टूबर के बाद पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि

चंद्रमा के राशि बदलने से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। चंद्रमा का गोचर आपके लाभ भाव में ही होगा इसलिए कहीं फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही जो लोग रोजगार की तलाश में लगे हैं उनको भी सफलता मिल सकती है। चंद्रमा के प्रभाव के चलते आपको मान-सम्मान की प्राप्ति समाज में हो सकती है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों लिए चंद्रमा का गोचर सफलतादायक साबित हो सकता है। आपके कर्म भाव में बैठकर चंद्रमा आपको ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और साथ ही आमदनी में वृद्धि होने के भी योग हैं। कन्या वाले कुछ लोग अपना व्यवसाय शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।