रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पति पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने, लगातार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
जानकारी के मुताबिक बीते 15 अक्तूबर को उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। वहीं गिरधारी लाल साहू ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था कि जिस ऑडियो के आधार पर उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एआई से तैयार किया गया है।
पति ने भी लगाया था रेखा पर अवैध संपत्ति का आरोप
गिरधारी लाल साहू ने सीएम धामी से पूरे मामले की जांच करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है। गिरधारी ने आरोप लगाया था कि रेखा आर्या के पास लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है। आपको बता दें कि साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।
अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी थी खारिज
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस की टीमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इस बीच उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली।
–

