अखिलेश यादव ने इसके साथ ही कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर भी कई बातें कहीं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के ऊपर जमकर सियासी तीर छोड़े। अयोध्या में हार से लेकर और केंद्र में सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की भूमिका को लेकर भी अखिलेश ने अपनी राय रखी।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
दो-टूक रखी बात
मायावती और उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश ने दो-टूक अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में है। उन्होंने कहा कि हम अपने गठबंधन को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। अखिलेश ने साफ कहा कि बसपा के साथ ऐसी कोई बातचीत नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जो गठबंधन कांग्रेस के साथ है, वही रहेगा।
हमारा बस एक ही लक्ष्य
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा बस एक ही लक्ष्य है, इंडिया गठबंधन का एक ही लक्ष्य है, वह भाजपा को हराना है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी टिप्पणी की। अखिलेश ने 2024 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की हार बहुत कुछ कहती है। उन्होंने कहा कि 2014 में यूपी ने बनवाई भाजपा की सरकार। लेकिन जब 2024 में यह लोग यूपी में हारे तो अब गठबंधन की सरकार है।
बहुजन समाज पीडीए के साथ
बसपा के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि फिलहाल बसपा बहुत कमजोर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोग पीडीए के साथ, कभी लोहिया और बाबा भीमराव आंबेडकर ने मिलकर काम किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का वोट कम हो रहा है। इन लोगों ने सिर्फ समाज को बांटने का काम किया। अखिलेश ने कहा कि किसी ने सोचा था कि अयोध्या हार जाएगी भाजपा? असल में इन लोगों ने यूपी के साथ भेदभाव किया। यूपी के साथ वादा तोड़ा। अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने पिछड़े, दलित आदिवासी अल्पसंख्यक को धर्म को धोखा दिया। यह जनता देख रही है।

