भारतीय जीवन बीमा निगम शामा पन्तनगर के बरिष्ठ एवं शीर्ष अभिकर्ता श्री हीरा सिंह कोरंगा ने 31 दिसम्बर को समाप्त हुए वर्ष में 100 से अधिक लोगों का जीवन बीमा करने के साथ ही जीवन बीमा के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी संगठन MDRT द्वारा अमेरिका के शिकागो में आयोजित सम्पूर्ण विश्व के शीर्ष बीमा अभिकर्ताओं के सम्मेलन में भागीदारी

Spread the love

Hindustan Global, Times, प्रिंट न्यूज़,
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड, (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

हीरा सिंह कोरंगा ने अमेरिका जाने के लिए किया क्वालीफाई।

भारतीय जीवन बीमा निगम शामा पन्तनगर के बरिष्ठ एवं शीर्ष अभिकर्ता श्री हीरा सिंह कोरंगा ने 31 दिसम्बर को समाप्त हुए वर्ष में 100 से अधिक लोगों का जीवन बीमा करने के साथ ही जीवन बीमा के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी संगठन MDRT द्वारा अमेरिका के शिकागो में आयोजित सम्पूर्ण विश्व के शीर्ष बीमा अभिकर्ताओं के सम्मेलन में भागीदारी करने की अर्हता दूसरी बार पुनः प्राप्त कर ली है। इस वही यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्री हीरा सिंह कोरंगा पन्तनगर किच्छ क्षेत्र से एकमात्र अभिकर्ता हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए शाखा के शाखा प्रबन्धक श्री रवीन्द्र मोंगिया तथा शाखा प्रबन्धक विक्रय श्री पवन आग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा साथ ही पन्तनगर शाखा में श्री हीरा सिंह कोरंगा जी का समस्त शाखा परिवार की ओर से बोर्दक अभिनन्दन किया गया । हीरा सिंह कोरंगा की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उत्तराखंड सरकार, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ब्यूरो चीफ डॉक्टर विक्रम माहोरी, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद प्रिंट न्यूज़,शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,ग्राम प्रधान जवाहर नगर दीपा कांडपाल, ललित कांडपाल विक्की पाठक प्रमोद बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हरीश जोशी, हरीश पाठक, श्याम सिंह नोकिया, विनोद कोरंगा, नारायण सिंह बिष्ट, बिशन सिंह कोरंगा, अनिल जोशी, आदि संभ्रांत व्यक्तियों और राज्य आंदोलनकारीयो,सत्ताधारी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Hindustan Global, Times, प्रिंट न्यूज़,
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड, (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

Spread the love