शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया नमन

Spread the love


खटीमा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जतिन ग्रोवर के नेतृत्व में किया गया, जबकि महामंत्री हरीश बत्रा ने संचालन किया। महासभा के कार्यकर्ता खटीमा में संरक्षक डॉ. बाबूराम अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए और शहीद भगत सिंह के देश के प्रति योगदान को याद किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने कहा कि शहीद भगत सिंह के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर देश की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जिस क्षेत्र में कार्य कर रहा है, उसी क्षेत्र में ईमानदारी से योगदान देकर देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बन सकता है।
कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक अनिल बत्रा, मंगतराम अरोड़ा, अशोक बत्रा, नगर अध्यक्ष जतिन ग्रोवर, महामंत्री हरीश बत्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय अरोड़ा, प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, सचिन बी, जतिन बत्रा, सरदार सनी सिंह, हरगोविंद सिद्धू, सतनाम सिंह, राजेश कुमार बटला, सुधीर बत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


Spread the love