



गेटों पर सुंदर डिजाइन बनी हुई है, जो बेहद भव्य लग रही है। इस तरह के 14 गोल्ड प्लेटेड गेट मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे। जिनमें 4 गेट लगने के बाद 10 दरवाजे लगाने का काम बचा हुआ है। इन गोल्ड प्लेटेड दरवाजों को लगाने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।


मंदिर पर है सुंदर नक्काशी
राम मंदिर में सोने की परत चढ़े दरवाजे लगाए जा रहे हैं, जिनमें अभी तक 4 दरवाजे लग चुके हैं और बाकी के 14 दरवाजों को लगाने का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इन दरवाजों पर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है। इनपर नागर शैली की झलक दिखाई दे रही है।इन गोल्ड प्लेटेड दरवाजों पर स्वागत की प्रणाम मुद्रा में देवी की आकृति बनी है, इसके अलावा वैभव प्रतीक हाथी और विष्णु कमल की सुंदर आकृतियां भी अंकित की गई हैं।
सागौन की लकड़ी के ऊपर चढ़ी सोने की परत
मंदिर परिसर के इन दरवाजों को लकड़ी से तैयार किया जा रहा है। इन्हें महाराष्ट्र के सागौन से बनाया जा रहा है, जिसके बाद उनपर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। ये गेट 12 फीट ऊंचे और 8 फीट चौड़े बताए जा रहे हैं। इन दरवाजों को हैदराबाद कंपनी अनुराधा टिंबर तैयार कर रही है। यह हैदराबाद की 100 साल पुरानी कंपनी है। इन दरवाजों को अयोध्या में ही बनाया जा रहा है, इसके लिए अयोध्या में अस्थाई वर्कशॉप बनाई गई है, जिनमें ये दरवाजे बनाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 11 दिन बचे हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष ऑडियो संदेश जारी कर बताया है कि वो राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं।’
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।’





