उत्तराखंड,धामी मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभााग और शिक्षकों को लेकर फैसलों पर लगाई मुहर, जानिए कैबिनेट के फैसले  कड़ी निगरानी में 125 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 27 फरवरी से होगी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा27 फरवरी से होगी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा

पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने को लेकर श्रीगुरु रामराय लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग में बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, रैली व प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं-

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था नियंत्रित करें, जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में असुविधा न हो। साथ ही पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के निकटवर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रैली व प्रदर्शन करने की अनुमति न देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रत्येक परीक्षा केंद्रों विशेषकर संवेदनशील केंद्रों पर गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए जाने व समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ रात्रि गस्त किए जाने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों को एक सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर परीक्षा संपन्न कराने को कहा।

डबल लॉक आलमारी में रखे जाएंगे प्रश्न पत्र, रहेगी कड़ी निगरानी-

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक आलमारी की व्यवस्था करने के साथ रात्रि चौकीदार की व्यवस्था एवं परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र के लिफाफे खोलने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने बोर्ड परीक्षा के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी।

Hindustan Global Times/प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स/अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

 उत्तराखंड,धामी मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभााग और शिक्षकों को लेकर फैसलों पर लगाई मुहर, जानिए कैबिनेट के फैसले  कड़ी निगरानी में 125 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 27 फरवरी से होगी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा27 फरवरी से होगी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा

२,उत्तराखंड धामी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने बजट सत्र में पेश होने वाले बजट को पास करने को मंजूरी दे दी है। साथ ही ऊर्जा विभाग के लेखा विवरण सदन के पटल पर रखने को मंजूरी दी है।

कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के लिए कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। इसमें कला वर्ग के लिए बीएड की अनिवार्यता, संगीत शिंक्षक में संगीत प्रभाकर की डिग्री 5 साल की बजाय 6 साल करने के साथ एलटी संवर्ग के शिक्षकों को अंतरमंडलीय तबादला देने और शिक्षा विभाग में यात्रा अवकाश बहाल करने को कैबिनेट ने वित्त और कार्मिक प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट के फैसले

  1. ऊर्जा विभाग के लेखा विवरण सदन के पटल पर रखने को मंजूरी
  2. रेरा के दो प्रस्तावों के संसोधन को मंजूरी
  3. वित्त विभाग के तहत उघोग लगाने पर 50 प्रतिशत रजिस्ट्री में सब्सिडी मिलेगी,लेकिन पहले पूरा पैंसे जाम करना होगा
  4. जमरानी और सांग बांध को उत्तराखंड कैबिनेट ने भी दी मंजूरी
  5. जमरानी बांध केवल सिंचाई और पेयजल उपयोग आएगा बिजली उत्पादन नही होगा
  6. गैंगस्टर एक्ट में बदलाव, बाल श्रम,बंधुवा मजदूरी,जाली नोट और मानव व्यपार गैंगस्टर एक्ट के तहत आएंगे
  7. 13 जनपदों में मोबाईल लैब वैन चलाई जाएगी
  8. कला वर्ग के लिए बीएड की अनिवार्यता की गई
  9. संगीत शिंक्षक में संगीत प्रभाकर की डिग्री 5 साल की बजाय 6 साल की गई
  10. एलटी संवर्ग के शिक्षकों को मिलेगा अंतरमंडलीय तबादला का मिलेगा लाभ
  11. शिक्षा विभाग में यात्रा अवकाश बहाल करने को कैबिनेट ने वित्त और कार्मिक को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  12. ग्रामय विकास अधिकारी की ट्रेनिंग 6 की 2 माह की गई,2 माह का मोलेगा वेट
  13. बद्रीनाथ और केदारनाथ में अस्पताल बनकर होंगे तैयार
  14. बजट सत्र के दौरान पेश होने वाले बजट को सरकार ने दी मंजूरी

Advertisement