प्रसिद्ध आर्कियोलॉजिस्ट केके मोहम्मद ने काशी और मथुरा को लेकर चल रहे विवाद पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को “बड़ा दिल” दिखाते हुए काशी और मथुरा के स्थलों को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए, क्योंकि इन स्थानों में हिंदुओं की गहरी आस्था है।

बता दें कि, केके मोहम्मद ने बाबरी की खुदाई कर राम जन्मभूमि मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले थे और उस जगह एक प्राचीन मंदिर होने की बात बताई […]

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भारत के प्रति सुर बदल गए हैं। मुइज्जू ने कहा कि उन्होंने कभी भी ‘इंडिया आउट’ नीति का पालन नहीं किया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भारतीय सैनिकों को मालदीव छोड़ने का आदेश दिया, क्योंकि विदेशी सेना की मौजूदगी गंभीर समस्या है और उनके देश के लोग विदेशी सैनिक […]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज सभी संबद्ध स्कूलों को एक नया निर्देश जारी किया है, जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों.

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को केवल उन्हीं कमरों में आयोजित किया जाएगा, जहां सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध होगी. सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर किसी स्कूल में […]

दिल्ली की एक अदालत ने गरुुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उसकी बीमार मां से बात करने की इजाजत दे.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. हरदीप कौर ने आरोपी को अपनी मां से ”केवल हिंदी भाषा में ही संवाद करने” का निर्देश दिया है. हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह […]

देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को हुआ बवाल अचानक नहीं हुआ। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि घटना से पहले ही काफी लोग रेलवे स्टेशन के पिछले हिस्से में जमा हो गए थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर अचानक बवालियों का हुजूम कहां से आ गया और कहां से इतनी संख्या में पत्थर आए।

   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह सब कुछ अचानक नहीं हो सकता। वहीं, पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह बवाल कहीं सुनियोजित तो नहीं था। हिंदुस्तान […]

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक लक्सर को गिरफ्तार किया है। विवेचना में आरोपित की संपत्ति आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक पाई गई।

आरोपित ने अपनी पत्नी के नाम पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये की संपत्ति व लग्जरी कार खरीदी थी। विजिलेंस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भू-कानून से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी सरकार ही करेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक वृहद भू-कानून लाने की दिशा में कार्य कर रही है. हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल […]

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि अपराधी उत्तराखंड को सॉफ्ट टारगेट ना समझें। जघन्य अपराध करने वाले को जरुरत पड़े तो एनकाउंटर भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के अंदर पर्वतीय क्षेत्र की परिस्थिति को देखते हुए जल्द ही मित्र पुलिस को इको फ्रैंडली पुलिस भी बनाया जा रहा है। जिसके लिए 20 […]

लोकसभा एवं राज्यसभा की समितियों में उत्तराखंड के सभी सांसदों को बतौर सदस्य नामित किया गया है। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के सभी सांसदों को समितियों में नामित करने के लिए राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल, संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन हो गया है। इसमें प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और नेताओं को विभिन्न समितियों में शामिल किया गया है। इस सूची में उत्तराखंड के […]

देहरादून रेलवे स्टेशन पर दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पीट दिया। इसके बाद गुरुवार देर रात को दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी हुई। शुक्रवार को बजरंग दल के नेता की गिरफ्तार के बाद माहौल गरमा गया।

आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों ने घंटाघर में जाम लगाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात हुए बवाल के […]