लोकसभा एवं राज्यसभा की समितियों में उत्तराखंड के सभी सांसदों को बतौर सदस्य नामित किया गया है। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के सभी सांसदों को समितियों में नामित करने के लिए राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल, संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन हो गया है। इसमें प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और नेताओं को विभिन्न समितियों में शामिल किया गया है। इस सूची में उत्तराखंड के सात सासंदों को भी विभिन्न समितियों में नामित किया गया है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सासंद महेन्द्र भट्ट को उद्योग मामलों की समिति, भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल को रक्षा मामलों की अहम समिति का सदस्य बनाया गया है। श्रम, कपड़ा एवं विकास कौशल विकास की स्थाई संसदीय समिति का सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को कैमिकल एवं फर्टिलाइजर्स, अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन व आईटी, त्रिवेंद्र सिंह रावत को साइंस एडं टेक्नोलॉजी व पर्यावरण, माला राज्यलक्ष्मी शाह को हाऊसिंग एवं अर्बन मामले, कल्पना सैनी को कैमिकल एवं फर्टिलाइजर्स समिति में सदस्य नामित किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह समितियां मिनी संसद के रूप में काम करती हैं। निश्चित रूप से संसद के कामकाज को बेहतर करने में सहायक होगी व विभिन्न मामलों को तेजी से देखेगी।