किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के आगामी 27 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किच्छा चुनाव कार्यालय में विधानसभा के चुनाव संचालन समिति एवं तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधानसभा विस्तारक दर्जा मंत्री दिनेश आर्य एवं लोकसभा क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े महापर्व का उदगार हो चुका है आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जी का नामांकन रुद्रपुर में होगा नामांकन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किच्छा से उत्साहित कार्यकर्ता प्रतिभा करेंगे। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है, किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश आर्य ने तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ 27 मार्च को नामांकन कार्यक्रम में पहुंचने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ को 2019 से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए उत्साहित हैं, जिसकी झलक आगामी नामांकन कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, श्रीकांत राठौर, दिग्विजय खाती, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, नितिन चरण वाल्मीकि, मयंक तिवारी, सुशील यादव, तारा कोरंगा, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रूद्रपुर 19 मार्च/सू0वि0।जिलाधिकारी उदयराज ने कहा कि आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावी हो गई है। 04 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर के जिलाअधिकारी को रिर्टनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 20 मार्च बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ्भ होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन जिला अधिकारी उधमसिंह नगर के न्यायालय कक्ष में होगें । उन्होनें कहा कि नामांकन हेतु जिला अधिकारी परिसर का एआरटीओ कार्यालय रोड पर स्थिति गेट न0 3से प्रवेश किया जाएगा। नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में केवल अनुमन्य व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामांकन में नामांकन कक्ष में प्रत्याशी साहित कुल 5 व्यक्ति अनुम्नय होगें। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन हेतु 10 प्रस्तावक अनुमन्य होंगें। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी मनीश बिष्ट डेजिकनेटेड रिटर्निग ऑफिसर नामित किये गये है।प्रैस वार्ता में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल मौजूद थे।

लोकसभा 20 मार्च से 27 मार्च तक होगी नामांकन प्रक्रिया/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह/प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

पंतनगर 19 मार्च, 2024 (सू.वि.) जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पंतनगर के गॉधी हॉल में प्रथम चरण प्रशिक्षण के दूसरे दिन 915 पीठासीन व 85 मदतान अधिकारी प्रथम को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।मंगलवार को प्रशिक्षण में मौजूद पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि लोकतंत्र की रीढ़ पीठासीन व मतदान अधिकारी होते है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं।उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु ईवीएम वीवीपैट के प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को पूरी गंभीरता से लें तथा जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां मतदेय स्थल तक पंहुचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। उन्होंने कहा कि मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा मतदान प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल अपने सेक्टर एवं जोनल के साथ ही कन्ट्रोल रूम व सहायक रिटर्निंग आफिसर को देंगे व प्रति दो घण्टें मतदान की सूचना भी अनिवार्य रूप से देगें। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की साम्रगी कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित थे।

सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा द्वारा जारी बयान मे रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर् मे राज्य अतिथि ग्रह स्वीकृत होने पर मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मा. केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री व मा. सांसद अजय भट्ट जी का हार्दिक व्यक्त किया। और साथ ही कहा कि अभी तक उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं महानुभावों के विश्राम हेतु कोई स्थान नहीं है,तथा इस जिले से नेपाल की सीमा भी मिलती है दोनों प्रदेश इस प्रकार जुड़े हुए की रेलवे स्टेशन का आधा भाग उत्तर प्रदेश एवं कुछ विभाग उत्तराखंड में है कई जगह पर अंदर तक उत्तर प्रदेश की पीलीभीत व बरेली विधानसभा एवं उत्तर प्रदेश के कई स्थान के अंदर तक रुद्रपुर विधानसभा की सीमा लगी हुई है उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर भारत कासबसे बड़ा राज्य है, वर्तमान में जनपद नैनीताल के अंतर्गत काठगोदाम में एक राज्य अतिथि गृह है परंतु उधम सिंह नगर में कोई भी अतिथि ग्रह नहीं होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन्ही परेशानियों को देखते हुए माननीय सांसद अजय भट्ट जी द्वारा मुख्यमंत्री जी आप इस सम्बन्ध मे एक पत्र दिनांक 10 अगस्त 2023 को प्रेषित किया गया था जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

रूद्रपुर, 17 मार्च, 2024- आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना व कराना हम सबका दयित्व है, इसलिए सभी सक्रियता से कार्य करना सुनिश्चित करें यह निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एआरओ, नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिये।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों के प्रचार सामाग्री हटाना सुनिश्चित करें तथा सभी सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में समय से भी देना सुनिश्चित करेंगें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, एमसीएमसी, एलएमटी टीमो से अभी से सक्रियता से कार्य करने व नाकों पर पैनी नजर रखते हुये वाहनों की गहनता से चैकिंग की जाये तथा चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाये। उन्होने कहा कि किसी प्रकार की अवैध मदिरा, सामाग्री आदि कतई जनपद में प्रवेश न करने पाये। उन्होने कहा कोई भी एसएसटी टीम बिना प्रतिस्थानी के नाका नही छोड़ेगें। उन्होने कहा सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता से सम्पादित करना सुनिश्चित करेगें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन स्वंय भी करें व कराये भी। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों व कार्यालय परिसरों से प्रचार सामाग्री भी हटाना सुनिश्चित करें तथा इस आशय का प्रमाण पत्र भी देना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के 24 घण्टे के भीतर किसी भी शासकीय कार्यालय भवन, परिसर जिसमें राजकीय कार्यालय स्थापित है आदि से सभी प्रकार के पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, झण्डे, होर्डिग्स, वालपेन्टिंग एवं कट आउट आदि हटाये जाने, 48 घण्टे के अन्दर विभिन्न जनसम्पत्तियों रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, एयरपोर्ट, रेलवे ब्रिज, रोडवेज, सरकारी बस, विद्युत/टेलीफोन पोल, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि से सभी प्रकार की अनधिकृत राजनैतिक प्रचार सामग्री तथा पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, झण्डे, होर्डिग्स, वालपेन्टिंग एवं कट आउट आदि हटाये जाने एवं 72 घण्टे के अन्दर विभिन्न निजी परिसम्पत्तियों से सभी प्रकार की अनाधिकृत राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाये जाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, नोडल अधिकारी एमसीएमसी आरडी पालीवाल, मुख्य कोषाधिकारी पंकज […]

किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के किच्छा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजन हवन के बाद टैक्सी स्टैंड किच्छा पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला, लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, विधानसभा प्रभारी दर्जा मंत्री दिनेश आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया।आदित्य कोठारी ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है इस जीत से मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ेगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने किच्छा पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डी एन मिश्रा, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोहली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, गिरीश चतुर्वेदी, नितिन चरण वाल्मीकि, शिवम ओझा, मयंक तिवारी, करणवीर सिंह, करनजोत सिंह, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CAA लागू होते ही उत्तराखंड में सुरक्षा बढ़ी, इन शहरों में पुलिस चौकस।।,,,,,,, उधम सिंह नगर और नैनीताल में बनेगा फोरलेन, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से बढ़ेगी कनेक्टिविटी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड के उन्नयन के लिए 494.45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री की स्वीकृति मिलने से उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड की […]

ऊधम सिंह नगर: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, शिक्षिका और बेटे की मौत एनएच 74 पर तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे ने बरेली के अस्पताल में दम तोड़ा। कोकीन संग कोबरा गैंग के तीन और सदस्य गिरफ्तार, एक विदेशी महिला भी गिरोह में शामिल; कई राज्यों में फैला है नेटवर्क शहर में होने वाले तथाकथित बड़े आयोजनों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को कोकीन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय कोबरा गैंग के तीन और सदस्यों को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।शहर में होने वाले तथाकथित बड़े आयोजनों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को कोकीन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय कोबरा गैंग के तीन और सदस्यों को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस गिरोह के सदस्यों में एक विदेशी महिला समेत निजी स्कूल की पूर्व अध्यापिका और उसका पति शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। […]

बाजपुर, 12 मार्च मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद के अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान बाजपुर इण्टर कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम में आने से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने बाजपुर तहसील कार्यालय बाजपुर से इण्टर कॉलेज बाजपुर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न […]

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के तत्वाधान में 38वें राष्ट्रीय खेल सम्मेलन को बढावा देने हेतु बौर जलाशय गूलरभोज में दिनांक-11 मार्च, 2024 (सोमवार) को मा0 विधायक गदरपुर श्री अरविन्द पाण्डेय जी ने जिला पर्यटन विकास कार्यालय उधमसिंह नगर द्वारा आयोजित वाटर स्पोटर््स (कयाकिंग,कनोइंग) 10 दिवसीय साहसिक खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया। मा0 विधायक जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। उन्होने समस्त प्रशिक्षण में आये प्रतिभागियों को अच्छे से अनुशासन में रहकर व मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। उन्होने सभी प्रशिक्षण में आये हुए प्रतिभागियों से कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा खुशी की मौका उस दिन होगा जिस दिन आप सभी बच्चे गोल्ड मेडल लाओगे और इस जनपद का ही नही वरन् पूरे देश का भी नाम रोशन करोगे। उन्होने कहा आगामी सितम्बर/अक्टूबर माह में बौर जलाशय गूलरभोज में प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स के दृष्टिगत दिनांक-11 मार्च, से 20 मार्च, 2024 तक चल रहे 10 दिवसीय कयाकिंग/कनोइंग शिविर का जो आयोजन किया जा रहा है इससे बच्चों का वाटर स्पोर्ट्स के प्रति रूझान बढ़ेगा और इससे पर्यटन व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री पाण्डेय जी ने प्रशिक्षण में आये हुए सभी प्रतिभागियों व वाटर स्पोर्ट्स के कोचों से मिले व उन्हे प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दी।जनपद के जिला पर्यटन विकास अधिकारी/जिला साहसिक खेल अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट द्वारा वाटर स्पोटर््स (कयाकिंग,कनोइंग) 10 दिवसीय साहसिक खेल प्रशिक्षण के आयोजन में आये प्रतिभागीयों व कोचों को प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं व जानकारी दी। उन्होने बताया जिसमें 40 युवाओं द्वारा सहभागिता की गयी है। उन्होने साहसिक खेलों की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जिसमें वाटरस्पोर्टस की विधांए, कयाकिंग तथा कनोइंग के तकनीकी उपकरणों की जानकारी, एडवेन्चर स्पोर्टस की विधांए, उपकरणों की जानकारी, स्वीमिंग के प्रकार, वाटर सेफ्टी एण्ड रेस्क्यू, कयाक/कनो कैरिंइग एण्ड लाँचिंग, कयाक पैडल/कनो पैडल की जानकारी एवं उपयोग की तकनीक, प्रतियोगिताओं के नियम एवं निर्देश, कैम्प हाइजीन/पर्सनल हाईजीन, पर्यावरणीय स्वच्छता/कूड़े-करकट का समुचित निस्तारण, तकनीकी उपकरणों का रख-रखाव एवं उपयोग की विधि, लिखित/मौखिक/प्रैक्टीकल परीक्षा के आधार पर प्रमाण पत्र में ग्रेड का निर्धारण के विषय में आवश्यक जानकारी दी। उन्होने बताया पर्यावरणीय स्वच्छता/कूड़े-करकट का समुचित निस्तराण भी हमारा उत्तरदायित्व है, जिससे कि पर्यावरण व पर्यटन सुरक्षित रहेगा।इस अवसर पर चेयरमेन नगर पंचायत दिनेशपुर, सीमा सरकार, श्री मुकेश शर्मा सब इंसपेक्टर उ0पुलिस, ओनर रिजार्ट पंकज, कोच मुकेश शर्मा, भूपेन्द्र कोरंगा, अमित कुमार, दिनेश सिंह रावत नाव संचालक जिला आदि उपस्थित थे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारीऊधमसिंह नगर।