Category: उधम सिंह नगर उत्तराखंड
रूद्रपुर 30 मार्च 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप मनीष कुमार के निर्देशन में बौर जलाशय गुलरभोज में जल क्रीड़ा गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्याक व बोट रेस को हरि झंडी दिखाकर जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। बोट के माध्यम से वोट की श्रंृखला बनाई गई तथा सभी को मतदान के लिए जागरूक किया गया। क्षेत्र की समस्त बीएलओ के माध्यम से भी मतदान का संदेश दिया गया। नोडल स्वीप मनीष कुमार ने कहा के लोकसभा निर्वाचन की थीम “चुनाव का पर्व, देश का गर्व है।” आयोग द्वारा निर्वाचन को एक पर्व के रूप में मनाने के लिए निर्देशित किया गया है। जनपद के सभी मतदाता जो जहाँ कहीं भी निवास कर रहे हैं उन्हंे मतदान हेतु स्वीप के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बौर जलाशय में स्वीप कार्यक्रम क्याक व बोट रेसिंग के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होने कहा इस जलाशय में जनपद के साथ ही बाहर के पर्यटक भी आते हैं, इसलिए यहाँ आने वालो को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए यह स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नोडल स्वीप ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह के नेतृत्व में जनपद में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो सके व लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गदरपुर गौरव पांडेय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोेबेशन अधिकारी व्योमा जैन, पारस, पिंकेश, आदि उपस्थित रहे।
रूद्रपुर 30 मार्च, 2024 निष्पक्ष व पारदर्शिता से निर्वाचन कराना हम सबका दायित्व है इसलिए मिल कर आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराये। यह बात सामान्य प्रेक्षक […]
चलती बाइक पर पलटा ट्राला, छात्र नेता की मौत, एक गंभीर.
किच्छा हल्द्वानी बाईपास मार्ग पर रेता बजरी से भरा दस टायरा ट्राला चलती बाइक पर गिरने से छात्र नेता की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल […]
उधम सिंह नगर, नैनीताल लोक सभा किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया गया। आर ओ उदय राज सिंह ने सभी को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए।
रूद्रपुर 30 मार्च, 2024 (सू.वि.)- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी पटलों के कार्यो की जानकारी ली। अलमारियों में रखे अभिलेखों की […]
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में आरोपियों के नाम का हुआ बड़ा खुलासा, श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत इन लोगों पर मुकदमा दर्ज…
प्रधान हरबंश सिंह चुघ पुत्र रंजीत सिंह चुघ निवासी गदरपुर तथा बाबा अनूप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नवाबगंज थाना विलासपुर जिला रामपुर की भूमिका इस हत्या के संबंध […]
रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।
जनपद में शत प्रतिशत मतदान हेतु ज़िला निर्वाचन अधिकारी / ज़िलाधिकारी उदय राज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में 31 बटैलियन पीएसी ऊधम सिंह नगर के […]
नानकमत्ता साहिब में कारसेवक प्रमुख बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम को दो अज्ञात हमलावरों ने मारी। खटीमा में इलाज के दौरान बाबा तरसेम की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार […]
