रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।

रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।
रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।
रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।
रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।

जनपद में शत प्रतिशत मतदान हेतु ज़िला निर्वाचन अधिकारी / ज़िलाधिकारी उदय राज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में 31 बटैलियन पीएसी ऊधम सिंह नगर के कर्मचारियों तथा परिवारों को मतदान देने हेतु स्वीप के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां बटालियन तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से 31 PAC Votes प्रदर्शित किया गया तथा सेनानायक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी द्वारा सभी को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने सभी कर्मचारियों तथा परिवार जनों के साथ मतदान हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया गया तथा सभी मतदाताओं को आगामी लोक सभा चुनाव 19 अप्रैल को सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।सभी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पोस्टल बैलट के माध्यम से वोट कराने हेतु बताया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक तपिश चंद , ज़िला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन , जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध , पिंकेश आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर।